Budget 2019 पर बोले योगी- यह बजट एक 'न्यू इंडिया' के सपने को हासिल करने में करेगा मदद

Edited By Ruby,Updated: 01 Feb, 2019 02:42 PM

लखनऊः वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया।  मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश...

लखनऊः वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2019 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देख रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोदी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिकया दी है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के सभी वर्गों के किसानों, मध्यम वर्ग, गरीब और महिलाओं का उल्लेख किया गया है। यह बजट एक 'न्यू इंडिया' के सपने को हासिल करने में मदद करेगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए मोदी सरकार के फैसले को बेहद सराहनीय बताया। इसके साथ ही मोदी सरकार के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रत्येक तबके को लाभ मिलेगा।

बता दें कि मोदी सरकार ने छोटे एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए उन्हें 6,000 सालाना की न्यूनतम आय देने की योजना पेश की है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को 2019-20 का बजट पेश करते हुए ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ (प्रधानमंत्री किसान योजना) की घोषणा की। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा इस योजना से 12 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। इसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए किसानों के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी। यह राशि उन्हें 2,000-2,000 रुपए की तीन किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त अगले महीने की 31 तारीख तक किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!