अटल स्मृति काव्यांजलि के कार्यक्रम में बोले योगी-समाज के हर वर्ग के चहेते थे वाजपेयी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Sep, 2018 05:46 PM

yogi spoke on organizing lama kaviyanjali vajpayee

स्वर्गीय अटल वाजपेयी के देहांत के बाद एक माह पुरे होने पर पुरे प्रदेश में अटल स्मृति काव्यांजलि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गोरखपुर के रैम्पस स्कूल में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में...

गोरखपुरः स्वर्गीय अटल वाजपेयी के देहांत के बाद एक माह पुरे होने पर पुरे प्रदेश में अटल स्मृति काव्यांजलि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गोरखपुर के रैम्पस स्कूल में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की । सीएम योगी ने कहा कि भारतमाता के महान सुपूत अटल बिहारी बाजपेयी जिनका देहावसान हुआ। उनके लिए देश के लोगों में कितना श्रद्धाभाव था। ये आप सभी ने देखा। देश की 100 नदियों में उनकी अस्थियों को प्रवाहित किया गया।

उन्होंने कहा कि देश के 403 जगहों पर काव्यांजलि कार्यक्रम किया जा रहा है। उनकी कविताओं का पाठ काव्यांजलि के माध्यम से समर्पित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि अटल जी का जीवन देश के लोगों के लिए बिना भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसीलिए समर्पित था।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनका कवि हृदय था। 11 साल तक वे सार्वजनिक जीवन से अलग हुए थे, लेकिन, उस दौरान पैदा हुए बच्चों में भी श्रद्धा का भाव था। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, छोटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। ये छोटी सी लाइन आज के युवाओं के लिए बहुत बड़ा संदेश देती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!