एशियन गेम्स: रजत विजेता सुधा को जॉब और 30 लाख रुपए का पुरस्कार देगी योगी सरकार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Aug, 2018 10:06 AM

yogi sarkar will get job for silver winner sudha and rs 30 lakh prize

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपए का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की।

लखनऊ\अमेठी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपए का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधा ने लगन एवं मेहनत के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है और पूरा राज्य इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है।

PunjabKesariलंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता। सुधा ने 9 मिनट 40.03 सेकेंड का समय लिया और एशियाई खेलों में अब तक का अपना दूसरा पदक जीता। रायबरेली की रहने वाली 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह पिछले एशियाई खेलों (इंचिओन) में पदक नहीं जीत पाई थी।

PunjabKesariबता दें कि जहां लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा सिंह ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता जबकि धारूण अय्यासामी ने नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:36.52 के समय के साथ स्वर्ण पदक जबकि वियतनाम की थी ओन नगुएन ने 9:43.83 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!