योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, हिंदू पर्व पर छुट्टी करना अनिवार्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 10:08 AM

यूपी की योगी सरकार ने मदरसों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर कई छुट्टियों को खत्म किया गया है, तो कई छुट्टियां शामिल की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब दिवाली, दशहरा, बुध पूर्णिमा और महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी।

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने मदरसों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर कई छुट्टियों को खत्म किया गया है, तो कई छुट्टियां शामिल की गई हैं। उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब दिवाली, दशहरा, बुध पूर्णिमा और महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। अभी तक मदरसों में सिर्फ होली और अंबेडकर जयंती की छुट्टी होती थी। इसके अलावा ईदमिलादुन्नबी का अवकाश एक दिन की जगह 2 दिन का कर दिया गया है। यह फरमान मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी 16,461 मदरसों में कक्षाओं का समय भी तय किया गया है। सभी मदरसों में अब एक ही समय में कक्षाएं लगेंगी। मदरसों के अवकाश में कटौती कर इसे 92 के बजाय 86 दिन कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर से 5 जनवरी तक रहेगा। गणतंत्र दिवस, होली, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, महावीर जयंती, हजरत अली जन्मदिवस, अम्बेडकर जयंती, मेराजुन्न्वी, शबे बारात, रमजान व ईद, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन, मुहर्रम, गांधी जयंती, महानवमी, दशहरा, चेहल्लुम, दिवाली, ईद मिलादुन्नबी, ग्यार्वाहीं शरीफ और क्रिसमस पर मदरसे बंद रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!