Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jan, 2019 10:03 AM
उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के 96 अधिकारियों को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 96 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें 2010 बैच के 38 आईएएस अधिकारी....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के 96 अधिकारियों को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 96 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें 2010 बैच के 38 आईएएस अधिकारी, 2006 बैच के 18, 1994 बैच के तीन, 2015 बैच के 20, 2003 बैच के 15 तथा 1994 बैच का एक अधिकारी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल राम नाईक ने इन सभी अधिकारियों को वर्तमान पद पर बनाए रखते हुए सुपर टाइम वेतमान, एबव सुपर टाइम वेतनमान, वरिष्ठ समय वेतनमान, सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान तथा कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान देने की स्वीकृति प्रदान की है। सूत्रों ने बताया कि 1994 बैच के 4 आईएएस लीना जौहरी, अमित कुमार घोष, पार्थसारथी सेन शर्मा और के रासु मोहन राव को सुपर टाइम स्केल से प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को पदोन्नत करके सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है।