Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Feb, 2019 12:47 PM
योगी सरकार में स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के रोड पर शो पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे रोड शो बता रही है, लेकिन बीजेपी इसे ''चोर मचाए शोर'' की तरह देखती है...
लखनऊः योगी सरकार में स्वास्थय मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के रोड पर शो पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे रोड शो बता रही है, लेकिन बीजेपी इसे 'चोर मचाए शोर' की तरह देखती है।
उन्होंने कहा कि गांधी-वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं कर सकते। हां चोर शो जरूर कर सकते हैं। यूपी की जनता खासकर लखनऊवासी उन भ्रष्टाचारियों के चेहरों को देखेंगे जिन्होंने देश का 12 लाख करोड़ लूटा है।
बता दें कि कांग्रेस महासचिव पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को लखनऊ आ रही हैं। नवाबों के शहर में उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे।अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक प्रियंका गांधी का 25 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान 28 जगहों पर प्रियंका गांधी का कांग्रेसी स्वागत करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी लालबाग में जनसभा को भी संबोधित करेंगी