योगी के मंत्री का बयान-जिस जलमार्ग से प्रियंका प्रचार करने जा रही हैं वो मोदी के शासन में हुआ तैयार

Edited By Ruby,Updated: 17 Mar, 2019 11:02 AM

yogi s minister s statement

आगराः उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जलमार्ग से यात्रा कर प्रियंका चुनाव प्रचार करने जा रही हैं वो जलमार्ग भी मोदी सरकार के शासन में तैयार हुआ है। प्रियंका अब जलयात्रा ..

आगराः उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस जलमार्ग से यात्रा कर प्रियंका चुनाव प्रचार करने जा रही हैं वो जलमार्ग भी मोदी सरकार के शासन में तैयार हुआ है। प्रियंका अब जलयात्रा कर प्रचार के लिए जा रही हैं। ये 2014 से पहले संभव नहीं था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घबराए हुए हैं और यही कारण है कि सभी एकजुट होते जा रहे हैं। सपा- बसपा गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस जोड़ी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। खतरा उन्हीं लोगों को होगा, क्योंकि वे दिल से नहीं मजबूरी के कारण एक साथ हुए हैं।

उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी द्वारा व्यापारियों के ऊपर चल रहे इंसपेक्टर राज को खत्म किया गया है। इससे व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आगरा में माथुर वैश्य सभागार पचकुइयां में शनिवार को आयोजित भाजपा व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने आए हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!