योगी के मंत्री का तंज- रोड शो ही कर सकते हैं, रैली करना कांग्रेस नेताओं के बस की बात नहीं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Feb, 2019 05:28 PM

yogi s minister can do the tan road show only

योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ रोड शो ही कर सकते है रैली की क्षमता नही हैं प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ नहीं आई हैं, इससे पहले सैंकड़ों बार आईं...

ललीतपुरः योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ रोड शो ही कर सकते है, रैली की क्षमता नही हैं। प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ नहीं आई हैं, इससे पहले सैंकड़ों बार आईं होंगी।

ललीतपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे शाही ने कहा कि मैंने अख़बारों में पड़ा है कि प्रियंका रोड शो करेंगी। रैली करना तो कांग्रेस नेताओं के बस की बात नहीं है। इसलिए वह रोड शो करते हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि ये महामंत्री का दौरा है या कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा है। जहां महामंत्री के दौरे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ रहे है। इसका मतलब ये होता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को डिमोट कर दिया गया है। मैं ऐसा पहली बार सुन रहा हूं कि महामंत्री के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे पर आ रहे हैं। अभी तक तो राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महामंत्री आते थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!