Edited By Ruby,Updated: 15 Apr, 2018 03:23 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट की। राजभवन सूत्रों ने बताया कि एक मई को राजभवन में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। नाईक ने मुख्यमंत्री योगी को समारोह के मुख्य...
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचारिक भेंट की। राजभवन सूत्रों ने बताया कि एक मई को राजभवन में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। नाईक ने मुख्यमंत्री योगी को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।
राजभवन में महाराष्ट्र स्थापना दिवस का आयोजन मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दृष्टि से महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करके वहां के कलाकार को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गत वर्ष भी राजभवन में मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजन किया था जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध कलाकार श्रीधर फड़के ने स्व. जी.डी. माडगुलकर द्वारा रचित‘गीत रामायण’की प्रस्तुति की थी।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने नाईक से प्रदेश से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को रचना सिंह बिष्ट द्वारा लिखित पुस्तक‘1965 भारत-पाक युद्ध की वीरगाथा’भी भेंट की।