2022 के चुनाव से पहले ही योगी जी चले जाएंगे मठ: राजभर

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Jun, 2020 02:18 PM

yogi ji will go to math before 2022 elections rajbhar

भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन कार्यकर्ता कार्यक्रम का सम्बोधन उत्तर प्रदेश में बलिया से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एंव सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार...

लखनऊ: भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन कार्यकर्ता कार्यक्रम का सम्बोधन उत्तर प्रदेश में बलिया से प्रारम्भ हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री एंव सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में 24 महीने की सरकार बची है, चुनाव से पहले ही योगी जी मठ चले जायेंगे। श्रमिक आयोग का गठन 1966 का है, योगी जी गुमराह करने के लिये आयोग की दुहाई दे रहे हैं। यूपी में 36 महीने की योगी सरकार में एक सुई की फैक्ट्री नहीं लगी बाकी के 20 महीने में झूठ की फैक्ट्री जरूर लगेगी।

राजभर ने कहा कि यूपी सरकार अब तक कि सबसे बड़ी घोटालेबाज सरकार है। मनरेगा में रात में जेसीबी से काम कराकर दिन में जॉब कार्ड पर पैसे का घोटाला हो रहा है। यूपी के थानों में 5000 से 10000 रेट हो गया है। सपा बसपा की सरकार से 1000 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। इससे अच्छी सपा बसपा की सरकार थी, गरीब का काम थानों में 500 से 1000 में काम होता था। उन्होंने कहा कि यूपी में गांजा पर प्रतिबंध होने के बाद भी 70 लाख साधुओं को गांजा दिया जा रहा है, उनकी जांच क्यों नही हो रही है। योगी की पुलिस सिगरेट पीने वाले गरीब पर डंडा चलाती है और साधुओं को गांजा मुहैया कराती है।

सुभासपा अध्यक्ष ने केंद्र की सरकार को 6 साल से भटकी हुई सरकार बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जब झूठ बोलना होता है तो अंग्रेजी में बोलती हैं, ताकि आम जनता उनकी बात को समझ न सके। जब उन्हें राहुल गांधी पर टिप्पणी करनी होती है तो हिंदी बोलती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है। वित्त मंत्री का बयान आता है 71700 मीट्रिक टन दाल गरीबो में वितरण हो चुका है। मगर किसी को पता तक नहीं चला, जो दाल मिला उनमे कंकड़ भी सरकार ने मिलवया है।

उन्होंने केंद्र सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि कोरोना के नाम पर 12,70,00000 लोगो का रोजगार छिना है। जिसमे अकेले यूपी में 3 करोड़ मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए है, जिनको रोजगार देने के बाजय 1 साल पर जश्न मनाया जा रहा है।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के झूठ को बेनक़ाब करने का लिए ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के करोड़ो कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकार की पोल खोलने के लिए 1 जून से 7 जून तक काली पट्टी बांधकर अपने-अपने गांवो और घरों में क्रमिक धरना दे।

राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में बीजेपी की सरकार को उखाड़ कर सात समंदर पार फेकने में कामयाब होगा। अध्यक्ष ने बताया कि आज भागीदारी संकल्प मोर्चा में अपना दल कृष्णा पटेल भी समर्थन पत्र सौंप शामिल हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!