Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Sep, 2019 09:23 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में दैवीय आपदा की घटनाओं में हुई 21 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में दैवीय आपदा की घटनाओं में हुई 21 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन दैवीय आपदाओं में घायल व्यक्तियों के समुचित चिकित्सा प्रबन्ध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाएगा। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है।
गौरतलब है कि राज्य में पिछले 48 घंटे के दौरान 30 से अधिक लोगों की दैवीय आपदा में मौत हो गई। अधिकांश लोगों की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है।