गोरखपुर में CM योगी ने लगाया जनता दरबार,फरियादियों की समस्याएं सुन दिया समाधान का भरोसा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jul, 2019 05:11 PM

yogi in gorakhpur heard in the janata darbar problem

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां जनता दरबार में विभिन्न फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार के बीच बड़ी संख्या में आए दृष्टिबाधित छात्रों ने भी....

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां जनता दरबार में विभिन्न फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार के बीच बड़ी संख्या में आए दृष्टिबाधित छात्रों ने भी योगी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को विश्वास दिलाया कि सरकार उन्हें हर सम्भव मदद करेगी।

छात्रों ने कहा कि वे जिस हॉस्टल में रहते हें उसकी दीवार फट गई है और जगह-जगह से पानी गिरता है। इस कारण उन्हें बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह स्वच्छ पेय जल भी उपलब्ध नहीं है और भोजन भी पूरा नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने कहा कि समाज में स्वावलम्बी बनकर अपनी सकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं इसलिए शिक्षा के बाद सरकार उनके रोजगार की व्यवस्था करें।

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अपने 2 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन योगी सुबह सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और बाद में बह्मलीन गुरू अवैद्यानाथ की समाधि पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने इसी दौरान गौशाला में गायों को गुड़ चना खिलाया और उसके बाद जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सावन के पहले दिन अपने कक्ष में रूद्राभिषेक भी किया। उसके बाद शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने के बाद लखनऊ रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!