Edited By Deepika Rajput,Updated: 23 Jun, 2019 09:30 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 300 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 300 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री सुबह 6 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उसके बाद ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। फिर गौशाला पहुंचकर उन्होंने गायों को गुड़ चना खिलाया। इसके बाद वह फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनने के लिए अपने कक्ष में चले गए।
इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। इसके बाद वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।