राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है योगी सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jan, 2021 06:23 PM

yogi government steeped in corruption sanjay singh

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुरादनगर की घटना सरकार की कार्यशैली की परिचायक है।

 लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुरादनगर की घटना सरकार की कार्यशैली की परिचायक है।  सिंह ने कहा कि मुरादनगर में शमशान में दलाली के चलते 25 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार ने विभागीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ हो गया कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। सभी जिलों के नगर निगमों में धांधली की जा रही है। सरकार दबाव बढ़ते देख एसआईटी बना देती है।

उन्होंने कहा कि बिकरु कांड, कोरोना घोटाला , इंद्र मणि त्रिपाठी समेत सभी मामलों में सरकार ने एसआईटी का गठन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इन सभी मामलों में एसआईटी ने क्या किया,सरकार को इसकी जांच के लिए भी एसआईटी बनाना चाहिये। मुरादनगर मामले सरकार ने बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं की क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुयी है।  आप नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम खिलवाड़ किया जा रहा है। नोयडा में दो लड़कियां अपनी अस्मत बचाने के लिये चलती बस से कूद गयी वहीं लखनऊ में सरेशाम एक आदमी को गोली मार दी गयी।

बदायूं में बलात्कार और हत्या की शिकार महिला के पीड़ित परिवार से मिलने की मनाही है। महिला की मृत्यु के 44 घंटे बाद तक पोस्टमार्टम नही होता,एफआईआर नही लिखी जाती है। नोयडा में एक युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अपनी बहन से छेडख़ानी का विरोध कर रहा था।  उन्होंने कहा कि यूपी में जंगल राज कायम हो गया है।कोई अपनी बहन बेटी की रक्षा करेगा तो यूपी में हत्या कर दी जाएगी। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पायश पंडित ने आप की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह राजनीति नहीं जानती मगर सही गलत का फैसला करना आता है। यूपी की नागरिक होने के नाते आप पार्टी यूपी में मजबूत हो इसके लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए जो बेहतर होगा वह आप में रह कर करेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!