Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Dec, 2019 06:06 PM
उन्नाव मामले में प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''''उन्नाव पुलिस का थाने में शिकायत लेकर गई महिला के साथ व्यवहार देखिए। ऐसा तब जब वहीं पर एक दर्दनाक घटना घट चुकी है। भाजपा सरकार और...
उन्नावः उन्नाव मामले में प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''उन्नाव पुलिस का थाने में शिकायत लेकर गई महिला के साथ व्यवहार देखिए। ऐसा तब जब वहीं पर एक दर्दनाक घटना घट चुकी है। भाजपा सरकार और उसकी पुलिस झूठे प्रचार में माहिर है। असलियत ये है कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव अभी तक उप्र सरकार ने लटका के रखा है।''
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने उन्नाव पहुंची। यहां उन्होंने योगी सरकार से सवाल पूछा कि, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई?