30 सितंबर को सहारनपुर आएंगे CM योगी, 2019 के चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Sep, 2018 03:30 PM

yogi come to saharanpur on september 30 review of 2019 elections

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को 6 घंटे के लिए सहारनपुर के दौरे पर आएंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   योगी सहारनपुर दौरे के दौरान बिजनौर, सहारनपुर, मुजफरनगर और....

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को 6 घंटे के लिए सहारनपुर के दौरे पर आएंगे। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   योगी सहारनपुर दौरे के दौरान बिजनौर, सहारनपुर, मुजफरनगर और कैराना लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साढ़े 10 बजे सरसावां हवाई अड्डा पहुंचेंगे ओर शाम साढ़े 4 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। कश्यप ने बताया कि समीक्षा बैठक के अतिरिक्त अम्बाला रोड स्थित जूरी रिसोर्ट में किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!