Edited By Deepika Rajput,Updated: 14 Nov, 2018 12:53 PM
बीजेपी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक बैठक में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव से पहले राम नाम की गुंज सुनने को मिली। उन्होंने राम के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों...
लखनऊः बीजेपी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक बैठक में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव से पहले राम नाम की गुंज सुनने को मिली। उन्होंने राम के बहाने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम किसके, कौन राम का। जो राम का नाम नहीं, वो किसी काम का नहीं।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 4-4 रैलियों को संबोधित करेंगे।