यमुना में बाढ़ का खतरा, प्रशासनिक अधिकारियों ने जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jul, 2018 06:43 PM

yamuna floods threat administrative officials continue high alert

यमुना नदी में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजेवाला और हथनीकुंड बांध से लगातार लाखों क्यूसेक छोड़े जा रहे। यमुना नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाने की आशंका है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है...

मथुराः यमुना नदी में जल स्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजेवाला और हथनीकुंड बांध से लगातार लाखों क्यूसेक छोड़े जा रहे। यमुना नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाने की आशंका है। जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
PunjabKesari
यमुना नदी किनारे बसी कालोनियां एवं गांव के लोगों के लिए प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई है। यमुना तटवर्ती इलाकों में बारिश के पानी का पहले से ही सैलाब बना हुआ है। बता दें कि सभी जगह हो रही मूसलाधार बारिश से यमुना नदी में पानी पहले से बढ़ रहा था। वही 26 जुलाई को हथनीकुंड बांध से 1लाख 36 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिस पानी का असर यमुना में देखने को मिल रहा है।
PunjabKesari
वहीं रविवार 3 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी ताजेवाला बांध से यमुना नदी में छोड़ा गया है। लाखों क्यूसेक की संख्या में आ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही साथ बाढ़ चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
PunjabKesari
हालांकि मथुरा की सीमा में इस पानी के 1/2 अगस्त को आने की सम्भावना है। जिससे सम्भावना यह लगाई जा रहा है कि यमुना खतरे के निशान तक पहुंच सकती। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!