मौत का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Oct, 2018 11:55 AM

yamuna express which is said to be a journey of death

उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौत का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन लोग हुए घायल हो गए। जब...

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मौत का सफर कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक बस पलट गई। इस हादसे में 2 दर्जन लोग हुए घायल हो गए। जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। 
PunjabKesari
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब सुबह एक बस आगरा से दिल्ली की ओर यमुना एक्सप्रेस-वे पर होकर जा रही थी। जिसमें बिहार के लोग दिल्ली जा रहे थे। मगर जैसे ही बस थाना महावन की माइलस्टोन 125 पर पहुंची। तभी बस पलट गई बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के रहने वाले लोग मदद के लिए पहुंच गए। और पुलिस को सूचना दे दी गई। मगर बस पलटने में लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। 

यात्रियों का कहना था कि नए ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए देदी थी और वह ठीक से नहीं चला रहा था। जबकि और अगर सवारियों की बात करें तो उनका कहना यह भी है ड्राइवर को नींद आने के कारण यह घटना हुई यह सभी लोग दरभंगा से दिल्ली जा रहे थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!