पूजा कराने गए पंडितों की टीम को यजमान ने दिया धोखा, दक्षिणा की जगह मिला 'ठन-ठन गोपाला'

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 27 Aug, 2020 04:36 PM

yajman betrayed the team of pandits who went to worship

ब्राह्मण देवताभ्याम नमः...धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्राह्मणों को देवता का दर्जा दिया गया है। मान्यता ये है कि ब्राह्मण अपने कर्म से विश्व को सुख शांति देते हैं। मगर उत्तर प्रदेश...

सीतापुर/बस्तीः ब्राह्मण देवताभ्याम नमः...धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्राह्मणों को देवता का दर्जा दिया गया है। मान्यता ये है कि ब्राह्मण अपने कर्म से विश्व को सुख शांति देते हैं। मगर उत्तर प्रदेश के बस्ती व अयोध्या में पंडित जी की पूरी टीम से 51 दिनों का पूजा-पाठ करवाने के बाद यजमान ने ही धोखा के रूप में उन्हें झटका दे दिया।

बता दें कि सीतापुर स्थित आश्रम संचालिका गीता पाठक नाम की महिला ने लक्ष्मी प्राप्ति के लिए पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। जहां बस्ती व अयोध्या से पं. अजय कुमार त्रिपाठी सहित 50 ब्राह्मणों की पूरी टीम कथा कहने गई थी। जहां पंडितों की पूरी टीम ने मिलकर 14 दिनों तक अनुष्ठान करवाया।

हद तब हो गई जब नोट के दक्षिणा के नाम पर उन्हें जाली नोट मिले। दक्षिणा में मिले 8.5 लाख रुपये में से 5.5 लाख रुपये जाली नोट पाए गए हैं। इन जाली नोटों में से 100, 200, 500 और 2000 के सारे नोट जाली हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद ने  बताया कि गीता पाठक नाम की महिला ने लक्ष्मी वृद्धि के लिए बाहर से पंडितों को बुलाकर अनुष्ठान कराया था। इसके बाद में जब पंडितों को पैसा देने की बारी आई तो भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे हुए नकली नोट एक पोटली में बांधकर उन लोगों को देकर फरार हो गई है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और इसकी गहराई से जांच की जाएगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!