वर्ल्ड फेमस है सहारनपुर का 'चौसा आम', आस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड समेत कई देशों में होता है निर्यात

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 15 Jun, 2021 08:06 PM

world famous chausa mango of saharanpur is exported to many countries

गर्मी का मौसम हो और आम न खाएं ये तो स्वाद से बहुत बड़ा समझौता हो जाएगा। ऐसे में बात चौसा आम की हो तो मुंह में पानी आना लाजमि है। वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर...

सहारनपुरः गर्मी का मौसम हो और आम न खाएं ये तो स्वाद से बहुत बड़ा समझौता हो जाएगा। ऐसे में बात चौसा आम की हो तो मुंह में पानी आना लाजमि है। वहीं उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला अच्छी क्वालिटी के आम उत्पादक के रूप में अपनी खास पहचान रखता है और जिले का चोसा प्रजाति का आम बेहद स्वादिष्ट है,उसकी विदेशों में भी काफी मांग है।  जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि जिले में 25900 हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग हैं और इस बार अनुमान है कि 58938 मीट्रिक टन आम की पैदावार होने की उम्मीद है। आम के पेड़ पर एक साल छोड़कर फल आते हैं।

वहीं सहारनपुर मंड़ी के उपनिदेशक रिंकी जायसवाल ने बताया कि अरब और खाड़ी के देशों के अलावा इंग्लैंड को आम का निर्यात होता है। जापान, आस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और सिंगापुर आदि देशों में सहारनपुर के आम की बेहद मांग है। उन्होंने बताया कि एक साल से दुनियाभर के देशों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है। लॉकडाउन के चलते निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ा है। हाल ही में अचार वाले आम सरौली ,बाम्बे ग्रीन की 1100 किलोग्राम की एक खेप ढिल्लन फ्रेस एक्सपोटर् द्वारा लंदन भेजी गई है।       

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इटली,इंग्लैंड और नेपाल में सहारनपुर से दो लाख 68 हजार एक किलोग्राम आम निर्यात किया गया। इसमें लंगड़ा 160145 किलोग्राम, दशहरी 58651 किलोग्राम, चोसा 30195 किलोग्राम और रामकेला 19010 किलोग्राम शामिल था। उपनिदेशक मंड़ी रिंकी जायसवाल ने बताया कि सहारनपुर में पांच टन की क्षमता का मैंगो पैक्ड हाउस है। जहां वैपर हिट ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है ,जो तीन से साढ़े तीन घंटे के भीतर आम को पैकिंग और निर्यात के लिए तैयार कर देता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!