राशन की दुकान में महिलाओं ने किया हंगामा, विरोध करने पर डीलर ने दी भद्दी गालियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 04:31 PM

women rush in ration shop ruckus gives confession

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस में वक्त हड़कंप मच गया जब एक राशन की दुकान में महिलाएं हंगामा करने लगी। महिलाओं का राशन डीलर पर आरोप है कि वह पहले तो राशन ही नही देता एक स्लिप देता है...

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उस में वक्त हड़कंप मच गया जब एक राशन की दुकान में महिलाएं हंगामा करने लगी। महिलाओं का राशन डीलर पर आरोप है कि वह पहले तो राशन ही नही देता एक स्लिप देता है और राशनकार्ड ले लेता है। इसके बाद जब राशन लेने जाओ 25 किलो की जगह का 20 किलो ही राशन देता है। विरोध करने पर लोगों से गाली-गलौज करता है।
PunjabKesari
मामला तहसील सदर के टापा खुर्द का है। यहां राशन डीलर महावीर की राशन की दुकान है। शुक्रवार को महिलाएं राशन की दुकान पर राशन लेने आईं, लेकिन राशन डीलर राशन नहीं है कह कर चला गया। जिसपर लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। पीड़ित लोगों का कहना है कि वह राशनकार्ड पहले से ही जमा कर लेता है। इतना ही नहीं उस पर दस्तखत या फिर अगुंठा लगवा लेता है।
PunjabKesari
स्थानीय पार्षद ने बताया एक महीने का राशन को जपत कर लेता है और दूसरे महिने का राशन दे देता है। दूसरे महीने के राशन में घपला करता है। 25 किलो की जगह 20 किलो ही देता है। जिस वजह से लोगों की घर की अर्थ व्यवस्था डांवाडोल हो गई है। गरीब महिलाए कई-कई दिन चक्कर लगाती हैं। फिर जाकर उनकों राशन मिल पाता है। अगर महिलाएं इसका विरोध करती हैं तो वह भद्दी गालियां देता है।
PunjabKesari
लोगों का कहना है कि राशन डीलर गेंहू में मिट्टी मिला कर देता है। वही अब एसडीएम सदर संगम लाल यादव इस मामले की जानकारी कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!