यूपी के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- नारी शक्ति से ही आगे बढ़ेगा देश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Nov, 2018 07:26 PM

woman will move forward only by power  swami prasad maurya

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए, जिससे देश आगे बढ़ेगा। कुशीनगर महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मौर्य ने कहा कि कुशीनगर जिला अभी भी पिछड़ा जिला है।

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए, जिससे देश आगे बढ़ेगा। कुशीनगर महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मौर्य ने कहा कि कुशीनगर जिला अभी भी पिछड़ा जिला है। जहां पर बेटियों को बाहर खेलने के लिए भेजना सामाजिक दोष माना जाता है। इस कारण हमने बेटियों के लिए महिला प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है, जिससे बेटियां बाहर निकले और आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान देश को आगे बढ़ा सकता हैै। देश के इतिहास और ग्रन्थों में उल्लेखित है कि नारियों ने अपना नाम रोशन किया जिसमें सति सावित्री सीता, आदि नारियों ने अपनी शक्ति के जरिए समाज को दिशा दी। हमें बेटियों के हौसले को बढ़ाने का हरदम प्रयास करना चाहिए। इससे हमारे अतित के गौरवशाली संस्कृति उद्घोष होगा। जिसमें समाज में कुरितियों नहीं पनपेगी।

श्रम मंत्री ने कहा कि कुशीनगर विश्व विख्यात भगवान बुद्ध की परिनिवार्ण स्थली है, जहां पर कुशीनगर महोत्सव धीमा आगाज अच्छा नहीं लगता। इसे वृहद रुप दिया जाना चाहिए। अगले वर्ष इसका रुप वृहत बनाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह मंत्री राजेंन्द्र सिंह के अलावा स्थानीय सांसद राजेश पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुशीनगर महोत्सव 4 दिन तक चलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!