CM आवास के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, बीजेपी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Nov, 2018 06:46 PM

woman tried out self destruction outside cm

राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी का सरकारी आवास और विधानसभा आत्मदाह का अड्डा बन चुका है।आए दिन पीड़ित दोनों जगहों पर आत्मदाह करने को मजबूर हैं। ताजा मामला सीएम योगी के सरकारी आवास का है। जहां...

लखनऊः राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी का सरकारी आवास और विधानसभा आत्मदाह का अड्डा बन चुका है।आए दिन पीड़ित दोनों जगहों पर आत्मदाह करने को मजबूर हैं। ताजा मामला सीएम योगी के सरकारी आवास का है। जहां रायबरेली की एक महिला ने अपनी बच्चियों संग आत्मदाह का प्रयास किया।

महिला ने आरोप लगाया है कि 25 तारीख से मां-बाप, भाई-बहन की हत्या के मामले में सीबीआई से जांच को लेकर और अभी तक न्याय ना मिलने की वजह से मुख्यमंत्री आवास पर अपनी दो बेटियों के साथ न्याय की गुहार लेकर बैठी थी, लेकिन उससे कोई मिलने नहीं आया और ना ही मिलने दिया गया। जिससे आहत होकर महिला ने आज मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

महिला का आरोप है कि भाजपा के नेता आरबी सिंह और ब्लॉक प्रमुख के द्वारा उसके परिवार के कई लोगों की हत्या की गई है। बहन ने गैंगरेप के बाद आत्महत्या कर ली थी, भाई  की हत्या की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मां का गैंगरेप करके जिंदा जलाया गया। महिला ने कहा कि पिता की हत्या सहित पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। 

महिला का कहना है कि सभी अधिकारी भाजपा नेता सत्ता के अधिकारी हैं। जिनकी वजह से उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं महिला ने मांग की है कि उसे और उसकी दोनों बच्चियों को पुलिस सुरक्षा दी जाए। महिला ने बताया कि झूठे आरोप में जेल में बंद उसके छोटे भाई को हाई सिक्योरिटी सीसीटीवी में रखते हुए उसे तारीख की पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया जाए। उसकी भी जान को खतरा है। 

वहीं पूरे मामले पर सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि रायबरेली की रहने वाली एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। वही संबंधित जनपद के थाने पर सूचित कर दिया गया है जो भी विधिक कार्रवाई होगी की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!