पति-पत्नी में हुआ झगड़ा तो महिला ने दो बच्चों के साथ लगाई आग, हुई मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Apr, 2020 08:09 PM

woman set fire to two children died

लॉकडाउन के कारण रोज़गार लोगों का छिन गया है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य घर में रहने को मजबूर है।

मैनपुरी: लॉकडाउन के कारण रोज़गार लोगों का छिन गया है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्य घर में रहने को मजबूर है। इस दौरान परिवार में झगड़े भी बहुत हो रहे है। ऐसा ही शनिवार को जनपद में देखने को मिला जहां पर पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने दो बच्चों सहित खुद को आग लगा लिया। जब तक आस-पास लोगों ने बचाने का प्रयास कि तब दो मासूमों की जल कर मौत हो गई थी,वहीं महिला ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया।

बता दें कि मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भटोआ का है। जहां पर राज किशोर प्रजापति मेहनत मजदूरी कर 35 वर्षीय पत्नी रिंकी व दो बच्चों चार वर्षीय तन्मय और दो वर्षीय मन्मय का भरण पोषण कर रहा था। लेकिन पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े के कुछ देर बाद राज किशोर घर से बाहर चला गया। पति के बाहर जाते ही महिला ने दोपहर करीब एक बजे दोनों मासूमों के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल खुद पर और दोनों मासूमों पर उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगा ली।

मां-बेटों की चीख पुकार सुनकर और घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां-बेटों को कमरे से बाहर निकाला और आग को बुझाया। इस बीच दोनों बच्चों एवं महिला को पति गंभीर रूप से झुलसी पत्नी और दोनों बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चों के मृत होने की पुष्टि की।

थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि दंपती के बीच झगड़े के बाद महिला द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई है। दो बच्चों सहित महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!