अर्धनग्न अवस्था में मिला विधवा महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Dec, 2018 12:42 PM

योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुस कर उसके साथ रेप किया। इसके बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर...

बुलंदशहरः योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है। जहां अज्ञात बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुस कर उसके साथ रेप किया। इसके बाद महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
PunjabKesari
मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्तिथ कॉलोनी का है। मृतका के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। मृतका वृद्ध ससुर, और 5 साल का मासूम बेटे के साथ ही घर में रहती थी, हर रोज़ की तरह मृतका का वृद्ध ससुर गुरुवार रात भी घर के पास ही बने घर में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह वृद्ध घर पहुंचा तो उसने देखा मृतका कमरे से बाहर नहीं आई, वृद्ध ने कमरे में जाकर देखा तो होश उड़ गए, क्योंकि कमरे में मृतका अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा था।
PunjabKesari
मृतका के परिजनों को आशंका है कि मृतका के साथ पहले रेप की घटना को अंजाम दिया गया है और फिर उसकी हत्या की गई है। वहीं शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि मृतका की रेप के बाद हत्या की आशंका है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मृतका की हत्या से पहले, उसके साथ रेप हुआ था या गैंगरेप।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!