CCTV में कैद हुई शातिर महिला की करतूत, अस्पताल में वारदात को यूं दिया अंजाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 02:14 PM

woman of captivity caught in cctv tortured in hospital

एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने अाया है। जहां पर एक मां को इसकी भरपाई...

आगराः एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने अाया है। जहां पर एक मां को इसकी भरपाई अपनी बच्ची को गवा कर करनी पड़ी। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मामला इटावा के सरकारी लेडी लॉयल अस्पताल का है। जहां एक प्रसूता को भर्ती कराया गया था। जिसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पैदा होने के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तभी वार्ड में एक अज्ञात महिला बच्ची को टीका लगाने के बहाने आई और मौका पाते ही बच्ची को लेकर फरार हो गई।

इस बच्ची चोर की ये घिनौनी करतूत अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें पता लगा कि लाल कपड़े पहनी एक महिला बच्चे को छुपछुपाते गोद में उठाकर ले जा रही है। जिसके बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इतनी बड़ी वारदात के बाद अस्पताल के कर्मचारी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने में लगे हैं। पुलिस मां की तहरीर पर जांच कर रही है। उन्होंने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही बच्ची का पता लगाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!