Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 12 Aug, 2020 01:45 PM
महिलाओं पर तमाम तरह की योजनाएं आकर क्या होगा जब वह बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के सामने पराजित हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश में बदमाशों को लेकर योगी सरकार
अलीगढ़ः महिलाओं पर तमाम तरह की योजनाएं आकर क्या होगा जब वह बलात्कार या सामूहिक बलात्कार के सामने पराजित हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश में बदमाशों को लेकर योगी सरकार सख्त है। इसके बावजूद दरिंदे आए दिन आसानी से दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम देते रहते हैं। प्रदेश के अलीगढ़ में महिला की शराब की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसमें रेप की भी आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि मामला थाना छर्रा इलाके के गांव पुरैनी मोड़ का है। जहां शराब की बोतल से महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की मुंह में कपड़ा ठुंसा मिला है। इसके साथ ही शरीर के अन्य जगहों पर भी चोट के गहरे निशान हैं। जिसके अनुसार रेप की भी आशंका जताई जा रही है।
वहीं सूचना मिलने पर घटना स्थल पर फ़ोर्स के साथ एसपी देहात पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। हालांकि महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है।