छेड़खानी की हदों को पार कर रहा था दबंग, महिला ने आहत होकर कर लिया सुसाइड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Jan, 2019 11:51 AM

उत्तर प्रदेश के आगरा में छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को ...

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला थाना अछनेरा क्षेत्र के साधन गांव का है। यहां गांव का ही रहने वाला जाहिर का बेटा मनीष, आए दिन की 35 वर्षीय महिला को परेशान किया करता था। मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करता था। लगातार विरोध करने पर भी मनीष की हरकतें बंद नही हुई तो महिला ने इसकी शिकायत पति से की। बात गांव की पंचायत तक पहुंची तो गांव में इस मामला में पंचायत हुई। पंचायत में पंचों ने दोनों का समझौता करा दिया।

छेड़खानी की हदों को पार कर रहा था दबंग
समझौता महिला को रास नहीं आया। दबंग छेड़खानी की हदों को पार कर रहा था। महिला समझौता नहीं चाहती थी बल्कि मनीष को सबक सिखाना चाहती थी। लेकिन पंचों के आगे महिला की नहीं चली। यही वजह थी कि महिला ने पहले सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद
मृत महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही लाइसेंसी बंदूक को जप्त कर ली है।

उठता है ये सवाल
ऐसे में सवाल ये उठता है आखिर गांव में हुई पंचायत में सम्मानजनक समझौता क्यों नहीं कराया? यदि मामला पुलिस तक पहुंचता दबंग मनीष को उचित दंड मिलता और महिला को अपनी जान नहीं देनी पड़ती। अब देखना होगा कि पुलिस दबंग युवक मनीष के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!