Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Jul, 2018 11:59 AM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता उसके साथ डेढ महीने तक रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाई। जिसके चलते उस...
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक महिला ने भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता उसके साथ डेढ महीने तक रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाई। जिसके चलते उसने पुलिस थाने में बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता का ये भी आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
बता दें कि लालगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी निर्लेश सिंह ने उसके साथ डेढ़ माह तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के चलते थक-हार कर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता और उसके परिजनों का यह भी आरोप है कि दारोगा व आरोपी उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन भाजपा नेता के दबाव में अभी तक 164 का बयान नहीं करवा रही है।
उधर, पीड़िता के पति का कहना है कि यदि आरोपी के रसूख के चलते उस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे सपरिवार SP कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।