महिला ने भाजपा विधायक के बेटे पर लगाया बलात्कार का आरोप, विधायक ने दी सफाई

Edited By Ruby,Updated: 09 May, 2018 04:46 PM

woman accused of raping a bjp mla s son police involv

उन्नाव कथित बलात्कार काण्ड के बाद अब शाहजहांपुर में महिला ने एक अन्य भाजपा विधायक के पुत्र पर दुराचार का आरोप लगाया है। हालांकि विधायक ने इल्जामात को बेबुनियाद बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तिलहर क्षेत्र से...

शाहजहांपुरः उन्नाव कथित बलात्कार काण्ड के बाद अब शाहजहांपुर में महिला ने एक अन्य भाजपा विधायक के पुत्र पर दुराचार का आरोप लगाया है। हालांकि विधायक ने इल्जामात को बेबुनियाद बताते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार तिलहर क्षेत्र से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा पर निगोही थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2011 में उसके साथ बलात्कार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका इल्जाम है कि 24 फरवरी 2011 को स्कूल से लौटते समय पुल के पास एक गाड़ी में बैठे 3 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। गाड़ी में चालक के अलावा विधायक रोशनलाल और उनका बेटा मनोज भी था। आरोप है कि मनोज ने उसके साथ दुराचार किया।      

इस बात को लेकर महिला गत सात मई को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी थी। उसने कहा था कि अगर आरोपी को जेल नहीं भेजा गया, तो वह वहीं आत्महत्या कर लेगी। बहरहाल, प्रशासन ने उस महिला को न्याय का भरोसा दिलाकर आज धरना खत्म करा दिया। इस बीच, विधायक रोशनलाल ने संवाददाता सम्मेलन कर इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं के दबाव में उनकी छवि खराब की जा रही है। यह उनके खिलाफ षड्यंत्र है।

विधायक ने कहा कि 23 नवम्बर 2016 को तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी ने जांच के बाद दाखिल अंतिम रिपोर्ट में प्रकरण को फर्जी पाया था। इसके अलावा महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में भी कहा था कि उसका ना तो अपहरण हुआ था और ना ही बलात्कार। सपा के लोगों के दबाव में उसने विधायक और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत की थी। रोशनलाल ने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाली महिला ने 15 मई 2015 को सपा नेताओं के नाम उजागर करते हुए सीबीसीआईडी महानिदेशक को एक शपथ पत्र भी दिया था।      इसी बीच, विधायक द्वारा संवाददाता सम्मेलन किए जाने की खबर मिलने पर महिला उस होटल की सीढिय़ों पर बैठ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर उसके घर भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!