UP में बेटे आर्यन के साथ शाहरुख, गुप्ता परिवार के घर खेले थे क्रिकेट

Edited By ,Updated: 28 Apr, 2016 12:39 PM

with son aryan khan played cricket gupta family home

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के रहने वाले बिजनेस मैन अजय गुप्ता जल्दी में अपने बेटे कमल का विवाह तुर्की में करके अपने वतन लौटे हैं।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के रहने वाले बिजनेस मैन अजय गुप्ता जल्दी में अपने बेटे कमल का विवाह तुर्की में करके अपने वतन लौटे हैं। गुप्ता परिवार शाही रहन-सहन के बाद नई बहू पलक को लेकर सहारनपुर आ गए हैं। सहारनपुर में रिसेप्शन करने के बाद गुप्ता जी तुर्की में पुन: शिफ्ट हो जाएंगे। अजय गुप्ता मूल रुप से सहारनपुर के रहने वाले हैं, इस समय साउथ अफ्रीका में रहते हैं। शाहरुख खान बेटे आर्यन के परिवार के घर पर क्रिकेट खेल चुके हैं,तो गुप्ता परिवार रिसेप्शन छोटे से शहर में क्यों कर रहे हैं? 
 
अजय गुप्ता के पिता शिव कुमार अपनी पत्नी अंगूरी के साथ सहारनपुर के रानी बाजार में रहते थे। शिव कुमार गुप्ता सहारनपुर के बिजनेसमैन थे। वे टेल्कम पाउडर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सोपस्टोन पाउडर के डिस्ट्रिब्यूटर थे। टेल्कम पाउडर के अलावा शिव कुमार मेडागास्कर और जंजीबर से मसाले इंपोर्ट करने का बिजनेस करते थे। उनके 5 को-ऑपरेटिव स्टोर थे। शिव कुमार ने अपनी मेहनत से अपने परिवार के लिए 30 कमरों का आलीशान मकान बनवाया था। शिव तो 1994 में गुजर गए, लेकिन उनकी पत्नी अंगूरी आज भी अपने बेटों के साथ रहती हैं।
 
दिल्ली बेहतर करियर के लिए पधारे
शिव कुमार गुप्ता संयुक्त परिवार के साथ सहारनपुर के रानी बाजार में रहते थे। उनके साथ उनके 3 बेटे अजय, अतुल और राजेश व 1 बेटी अचला भी रहती थी। 1994 में पिता के निधन के बाद अजय गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने की मंशा से दिल्ली चले गए। तीनों भाई अपने पिता के बिजनेस को बड़ा बनाना चाहते थे। हर समय तीनों इसी की स्ट्रेटेजी बनाने में लगे रहते थे। अजय गुप्ता बताते हैं कि चीन या अमेरिका जैसे ताकतवर देशों से बिजनेस करने की जगह साउथ अफ्रीका को बिजनेस हब बनाने का सुझाव उनके पिता ने ही दिया था। शिव कुमार का मानना था कि आने वाले समय में साउथ अफ्रीका बिजनेस के मामले में अगला अमेरिका बनकर उभरेगा। उनकी यही सलाह तीनों भाइयों के लिए काम कर गई । 1995 से अजय गुप्ता लगातार साउथ अफ्रीका बिजनेस ट्रिप पर जाने लगे। उनके साथ उनके भाई अतुल भी साउथ अफ्रीका में बिजनेस फैलाने में जुट गए। 1997 में राजेश गुप्ता भी साउथ अफ्रीका बिजनेस के लिए पहुंच गए। 2003 में अजय पर्मानेंटली साउथ अफ्रीका शिफ्ट हो गए।
 
बुनियादी पढ़ाई
तीनों गुप्ता ब्रदर्स सहारनपुर के जैन डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। आज भी जब गुप्ता फैमिली सहारनपुर आती है तो अपने रानी बाजार वाले पुश्तैनी मकान में ठहरती है। उनके अंकल अमरनाथ अक्सर बीमार रहते हैं और वहीं अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ रहते हैं। अमरनाथ के बेटे की अकास्मिक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से उसकी विधवा बीना अपने 3 बच्चों के साथ सहारनपुर में ही रहती हंै। सहारनपुर निवासी अजय गुप्ता को महान मानते हैं। उनके मुताबिक तीनों भाई अमीर होने के बावजूद बेहद जमीनी हैं और हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते हैं। अजय और उनका परिवार आज भी सहारनपुर में पैदल घूमने निकलता है। अजय अपने पिता के दोस्तों से जब भी मिलते हैं, तो आदरपूर्वक पैर जरूर छूते हैं।
 
बहन की शादी उत्तराखंड में की गुप्ता ब्रदर्स ने भाई होने का फर्ज भी बखूबी निभाया। उन्होंने अपनी बहन अचला की शादी उत्तराखंड के व्यापारी अनिल गुप्ता से करवाई थी। अचला के बेटे वरुण और बेटी वेगा की शादी में भी अजय गुप्ता ने योगदान दिया। वरुण की शादी जयपुर में हुई थी, जहां शाहरुख खान जैसे सेलेब्रिटीज परफॉर्म करने पहुंचे थे। वेगा की शादी के लिए अजय दिल्ली और सहारनपुर से मेहमानों को स्पेशल चार्टर्ड प्लेन में बैठाकर साउथ अफ्रीका ले गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!