Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Feb, 2020 12:50 PM
आत्महत्या करने को कोई भी व्यक्ति तभी मजबूर होता है जब वह अपनी परिस्थिति से हार मान जाता है। ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया प्रयागराज...
प्रयागराजः आत्महत्या करने को कोई भी व्यक्ति तभी मजबूर होता है जब वह अपनी परिस्थिति से हार मान जाता है। ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया प्रयागराज ओसावा दाउपुर के हंडिया से जहां एक विधवा महिला अपनी आर्थिक तंगी के कारण अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। चार लोगों की एक साथ मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बीड़ी मजदूर थी महिला
बता दें कि महिला के पति की तीन साल पहले डेंगू से मौत हो चुकी है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसके चलते महिला ने यह दर्दनाक कदम उठाया है।मृतक महिला 40 वर्षीय मंजू देवी, बेटी प्रिया(10) साल, अन्नू (6) बेटा रितिक (3) शामिल हैं। महिला बीड़ी मजदूर थी। उसी से वह किसी तरह से परिवार चला रही थी। महिला के परिवार में सास, ससुर और देवर रहते हैं। मौंके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। वहीं मामले में हत्या की संभावना भी जताई जा रही है।