कौन बनेगा नया उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष?

Edited By Ruby,Updated: 10 Jun, 2019 03:40 PM

who will be the new up bjp president

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब सबकी निगाहें नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर टिकी हैं। प्रदेश में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर विजय हासिल...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब सबकी निगाहें नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर टिकी हैं। प्रदेश में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर विजय हासिल की।

पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी ने एकजुट विपक्ष विशेषकर सपा बसपा गठबंधन का मजबूती से मुकाबला किया और उनकी हर रणनीति को विफल किया। भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल एस ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के हिस्से सिर्फ रायबरेली की ही सीट आई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!