Edited By Ramkesh,Updated: 21 Nov, 2020 01:19 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रयागराम में जहराली शराब पीने से तीन की मौत पर प्रियंका ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रयागराज में जहराली शराब पीने से तीन की मौत पर प्रियंका ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ,फिरोजाबाद,हापुड, मथुरा प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब पीने से मौतें हुई हैं। आगरा बागपत मेरठ में ज़हरीली शराब से मौतें हुई थीं। आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखवटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम है कौन जिम्मेदार हैैं?
बता दें कि प्रयागराज जिले के फूलपुर के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि जहरीली शराब पीने से मौत होने की घटना शुक्रवार शाम हुई जिसमें पांच लोगों के मरने की सूचना है।