बीच सड़क पर घायल को देखकर अखिलेश ने रुकवाई फ्लीट, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jan, 2019 05:49 PM

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा ही अपनी दरियादिली को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर अखिलेश ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। लखनऊ में कैंट थाना इलाके के रजमन चौकी के पास घायल पड़े व्यक्ति के पास भीड़ देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी फ्लीट...

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा ही अपनी दरियादिली को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर अखिलेश ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। लखनऊ में कैंट थाना इलाके के रजमन चौकी के पास घायल पड़े व्यक्ति के पास भीड़ देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी फ्लीट रुकवाई और घायल को तुंरत अस्पताल के लिए भेजा।
PunjabKesari
मामला लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र का है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार की सुबह अपने घर से पार्टी कार्यालय के लिए निकले। उनकी फ्लीट रजमन चौकी के पास पहुंची कि उनकी नजर भीड़ पर पड़ी। यहां भीड़ के बीच एक घायल व्यक्ति दर्द से तड़प रहा था। अखिलेश यादव ने घायल युवक को अपनी फ्लीट में चल रहे सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल के लिए रवाना किया। जिसके बाद अस्पताल में घायल का इलाज किया गया।

अस्पताल पहुंचे घायल व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम धर्मेंद्र कुमार है और वह एक फौजी है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि धर्मेंद्र की हालत ठीक है। उसे प्राथमिक उपचार देकर अभी अस्पताल में ही रखा गया है।

गौरतलब है कि एक बार पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। जब वे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जा रहे थे तब उन्होंने एक हादसा देखा था। ये मामला जुलाई का है। तब भी उन्होंने अपना काफिला रोक कर घायलों को अपनी फ्लीट की गाड़ी से अस्पताल पहुंचवाया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!