Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Jun, 2021 03:59 PM
गर्मी, उमस से उत्तर प्रदेश वासियों को राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलते दिख रहे हैं। ऐसे में वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार कई जिलों
लखनऊः गर्मी, उमस से उत्तर प्रदेश वासियों को राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलते दिख रहे हैं। ऐसे में वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके लिए 10 जिलों के लिए रेड तो 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हो गया है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में 87 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बिजली व मूसलाधार बारिश भी होगी। जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ है उनमें गोंडा, बस्ती कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली शामिल हैं।इसके साथ ही मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कन्नौज, औरैया जौनपुर और प्रतापगढ़ में अगले तीन से चार घंटे में 61 किलोमीटर रफ्तार की हवाओं संग हल्की बारिश की संभावना हैं।