अयोध्या में वर्चुअल रामलीला: नेपाल से आए भगवान राम के परिधान तो रावण के श्रीलंका से

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 16 Oct, 2020 10:43 AM

virtual ramlila in ayodhya lord rama s costumes from nepal

कोरोना संकट ने दुनिया भर की कमर तोड़कर रख दी है। तमाम तरह की त्यौहार पर्व पर कोरोना का प्रतिबंध बरकरार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में सैकड़ों वर्षों...

अयोध्याः कोरोना संकट ने दुनिया भर की कमर तोड़कर रख दी है। तमाम तरह की त्यौहार पर्व पर कोरोना का प्रतिबंध बरकरार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपराओं को बचाने के लिए नए प्रयोग हो रहे हैं। यहां सरयू नदी के किनारे लक्ष्मण किला मंदिर में भव्य वर्चुअल रामलीला की तैयारी चल रही है। फिल्मी सितारे रामलीला के लिए रिहर्सल कर रहे हैं।

बता दें कि वर्चुअल रामलीला का आयोजन 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक प्रसारण होगा। इसका सीधा प्रसारण पहली बार डीडी नेशनल और सोशल मीडिया चैनल्स पर होगा। रामलीला को रिकॉर्ड कर एक हफ्ते बाद 14 भाषाओं में यू-ट्यूब पर अपलोड किया जाएगा।

ये भूमिकाएं निभाएंगे फिल्मी सितारे
राम और सीता की भूमिका सोनू डागर और कविता जोशी तो रावण का किरदार शहबाज खान निभाएंगे। भोजपुरी कलाकार और सांसद मनोज तिवारी अंगद और रवि किशन भरत की भूमिका में दिखेंगे। बिंदू दारा सिंह हनुमान भगवान की भूमिका में दिखेंगे।

अयोध्या की रामलीला के लिए प्रभु श्रीराम की ससुराल जनकपुरी नेपाल से राजशाही वस्त्र बनकर आए हैं। माता सीता के गहने अयोध्या में ही तैयार हुए है। भगवान श्रीराम का धनुष कुरुक्षेत्र से और रावण की कई पोशाकों में से एक पोशाक श्रीलंका में बनी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!