लोकसभा चुनाव: दल-बदलने का सिलसिला जारी, साइकिल छोड़ अब कमल खिलाएंगे वीरेंद्र सिंह

Edited By Deepika Rajput,Updated: 31 Mar, 2019 11:15 AM

virendra singh joins bjp

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दल बदलने का सिलसिला जारी है। नेताओं को जहां से आस दिख रही है वह उसी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी से 6 बार विधायक रहने के अलावा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेन्द्र सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

लखनऊः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दल बदलने का सिलसिला जारी है। नेताओं को जहां से आस दिख रही है वह उसी का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी से 6 बार विधायक रहने के अलावा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वीरेन्द्र सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इसके साथ ही शामली से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, कान्धला से ब्लॉक प्रमुख हरविन्दर चौहान ने सपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा-बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि ‘बेर’ और ‘केर’ का कभी साथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तेल और पानी कभी मिल नहीं सकते। सपा-बसपा को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस महामिलावटी भ्रष्ट गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि देश की दिशा स्पष्ट है। हिंदुस्तान को विकसित करना है, नया भारत बनाना है, मजबूत भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को मजबूत देश के रूप में दुनिया में स्थापित करने में सक्षम है। आज बीजेपी के सामने जो विपक्ष है वह बिना नीति सिद्धांत, बिना आचार-विचार के साथ काम कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!