UP निकाय चुनाव के पहले चरण का घमासान आज, जानिए किन-किन जिलों में हैं मतदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 07:23 AM

violence of the first phase of the up body elections today

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम होते ही रुक गया। अाज 22 दिसंबर यानि बुधवार को मतदान होगें। 24 जिलों में होने वाले पहले चरण के...

लखनऊः यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम होते ही रुक गया। अाज 22 नवंबर यानि बुधवार को मतदान होगें। 24 जिलों में होने वाले पहले चरण के मतदान सुबह 7.30 बजे से ही शुरू हो जाएंगे और शाम 5 बजे तक जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी पार्टी का विपक्ष बीएसपी, कांग्रेस समाजवादी पार्टी के बीच है। बता दें यह पहला मौका है जिसमें बीएसपी पहली बार निकाय चुनाव में सिंबल के साथ उतरी है। वहीं कांग्रेस भी बिना गठबंधन के मैदान में है।

बता दें इस चरण में कुल 230 नगर निकाय पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं।

22 नवंबर को होने वाले मतदान में कुल 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें करीब 10317 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं विभिन्न नगर निगमों में महापौर के लिए जहां 56 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी 3856 हैं।

इसी तरह पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 901 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि परिषद में सभासदी के लिए 10,642 उम्मीदवार खड़े हैं। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 1678 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं सभासद पद के लिए 9181 कैंडीडेट भाग्य आजमा रहे हैं।

करीब 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार 972 मतदाता इसमें शामिल होंगे और करीब 50,43,850 मतदाता महिला हैं। पहले चरण में कुल 4095 वार्ड हैं। मतदान के लिए आयोग की तरफ से 3731 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां 11,683 बूथ पर मतदान होना है।

22 नवंबर को यहां पड़ने हैं वोट:
- सहारनपुर मंडल में शामली
- मेरठ मंडल में मेरठ और हापुड़
​- मुरादाबाद मंडल में बिजनौर
- बरेली मंडल में बदायूं
- अलीगढ़ मंडल में हाथरस और कासगंज
- आगरा मंडल में आगरा
- कानपुर मंडल में कानपुर नगर
- झांसी मंडल में जालौन
- चित्रकूट मंडल में हमीरपुर और चित्रकूट
- इलाहाबाद मंडल में कौशाम्बी और प्रतापगढ़
- लखनऊ मंडल में उन्नाव और हरदोई
- फैजाबाद मंडल में अमेठी और फैजाबाद
- देवीपाटन मंडल में गोंडा
- बस्ती मंडल में बस्ती
- गोरखपुर मंडल में गोरखपुर
- आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़
- वाराणसी मंडल में गाजीपुर
- मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र
- लखनऊ

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!