केरल में विजय यात्राः CPM-कांग्रेस पर भड़के CM योगी, कहा- इन्होंने केवल जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Feb, 2021 08:05 PM

vijay yatra in kerala cm yogi furious over cpm congress

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में केरल में वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का पत्ता साफ करने के लिए भारतीय जनता

कासरगोड/लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में केरल में वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का पत्ता साफ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है। इसी क्रम में बीजेपी ने 'विजय यात्रा' की शुरूआत कर दी है। मुस्लिम बहुल कासरगोड जिले से शुरू हुई इस यात्रा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और वामपंथी पार्टी CPM व कांग्रेस के खिलाफ हुंकार भरी।

यहां BJP विपरीत परिस्थितियों में कर रही काम 
सीएम योगी ने कहा कि आदिशंकर गुरु की केरल की धरती पर आने पर हमको गौरव की अनुभूति मिलती है क्योंकि भारत की अखंडता में केरल का बहुत योगदान है। उन्होंने कहा मैं केरल की धरती पर जन्मे पूज्य सन्तो का उत्तर प्रदेश की ओर से बहुत बहुत नमन करता हूं। सीएम ने कहा भाइयों बहनों केरल के अंदर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जिन विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहा है वो आपकी भारत माता के प्रति आपकी निष्ठा को दिखाता है।जिस तरह आप CPM के खिलाफ कार्य कर रहे हैं ये अभूतपूर्व है।

यहां कांग्रस-CPM ने केवल अराजकता फैलाई
सीएम योगी ने कहा कि केरल के अंदर सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार रही हो इन लोगों ने सिर्फ अराजकता ही फैलाई, इसी धरती पर केरल की न्यायालय ने लव जिहाद को लेकर चेताया था,लेकिन यहां की सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया। लेकिन उत्तर प्रदेश के अंदर कुछ ही मामले आये थे,हमने उसपर तुरन्त कानून बनाने का काम किया है। केरल के अंदर वर्तमान सरकार कैसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है,इसका उदाहरण सबरीमाला है।

भारत की अखंडता पर लगातार चोट कर रही CPM-कांग्रेस
राज्य सरकार पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि केरल जैसे स्टेट में धार्मिक स्थलों मंदिरों को तोड़कर किस तरह जनभावनाओं के खिलाफ काम हो रहा है, उसे देख सकते हैं। वहीं हमने उत्तर प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण करके जनभावनाओं का सम्मान किया है। दरअसल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए सीपीएम की सरकार तमाम देशविरोधी संगठनों को पालन पोषण कर रही है जो भारत की अखंडता पर लगातार चोट करने का प्रयास करते हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामना...जय श्री राम 
इसके साथ सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी विजय की ओर अग्रसर होगी, त्रिपुरा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश इसका उदाहरण है, केरल के अंदर भी बीजेपी कार्यकर्ता त्याग भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं...मेरी शुभकामनाएं, जय जय श्रीराम।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!