Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Apr, 2019 12:01 PM
हमेशा से विवादों में रहने वाले कोंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व सहारनपुर से लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद फिर से विवादों में घिर गए है,
सहारनपुर: हमेशा से विवादों में रहने वाले कोंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व सहारनपुर से लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद फिर से विवादों में घिर गए है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो की वजह से इमरान मसूद व उनकी पत्नी सायमा मसूद देवबंदी धर्म गुरुओं ओर उलेमाओं के निशाने पर हैं।
दरअसल सहारनपुर में इन दिनों एक 30 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इमरान मसूद की पत्नी सायमा मसूद बेपर्दा होकर फिल्मी गानों पर नाच रही हंै। सायमा के साथ कुछ और महिलाएं भी हैं जो गानों की धुन पर उनका साथ दे रही हैं। पास ही इमरान मसूद खड़े हैं। इमरान की पत्नी व अन्य महिलाएं इमरान को भी नाचने के लिए कह रही हैं। यहां इमरान मसूद सिर्फ हाथ उठाते दिख रहे हैं। इमरान मसूद व उनकी पत्नी सायमा मसूद के इस वीडियो को देखकर देवबंदी उलेमा नाराज हो गए हैं।
उलेमा मौलाना दहेल्वी का कहना है कि सायमा मसूद जिस तरह से बेपर्दा होकर मर्दों के सामने नाच रही हैं इसकी इजाजत इस्लाम नहीं देता। ये इस्लाम के विरुद्ध है। इमरान व उनकी पत्नी को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।