छेड़छाड़ पीड़िता का पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, आहत होकर खाया जहर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Jul, 2018 02:56 PM

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां दबंगों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। लड़की की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां की लड़की...

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां दबंगों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया। लड़की की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां की लड़की हालत नाजुक देखकर उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बवाना का है। यहां बवाना निवासी किसान और उनकी पत्नी 24 जुलाई की दोपहर घर से बुढ़ाना कसबे में आए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। तभी गांव का दबंग युवक अनंगपाल मौका देख कर घर में घुस गया और बदनीयती से लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। 

माता-पिता के घर पहुंचने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे लेकर बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की, लेकिन पुलिस ने 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।

उधर आरोपी युवक ने पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने लगा हुआ है। जिससे आहत होकर युवती ने शुक्रवार घर में रखा सल्फास का सेवन कर लिया। वहीं युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!