Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 02 Mar, 2021 09:51 PM
जो बचपन में पिटता नहीं वो उद्दंड होता है...ये कहना है अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा। दरअसल ये बात उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी
मेरठः जो बचपन में पिटता नहीं वो उद्दंड होता है...ये कहना है अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा। दरअसल ये बात उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लिए कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर बचपन में ठीक से पिटे होते तो आज ऐसी देशद्रोही बातें न कर रहे होते।
इनका मंदिर भ्रमण महज छलावा है
प्रियंका गांधी के लगातार मंदिर-मंदिर घूमने पर शर्मा ने कहा कि इनका मंदिर से क्या लेना-देना यह लोग केवल चुनाव के समय ही मंदिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनके मंदिर भ्रमण को देखकर आज भी लोग इनके छलावे में आ जाएं तो फिर क्या किया जा सकता है। शर्मा कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने में इन्हीं की पार्टी ने हमेशा अड़चन डाली।
किसान आंदोलन नहीं....ये देश विरोधी साजिश है
वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने किसान आंदोलन पर कहा कि देशविरोधी तत्व, मुस्लिम कट्टरपंथी और वामपंथियों ने यह षडयंत्र रचा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कहीं भी वहीं किसान आंदोलन को लेकर शर्मा ने कहा कि ये किसानों का आंदोलन नहीं भारत विरोधी शक्तियां मिलकर हिंदुस्तान के विरुद्ध और सरकार के खिलाफ साजिश रच रही हैं। ऐसे किसी भी आंदोलन के साथ देश कभी साथ खड़ा नहीं होगा। देश के लोगों ने सब कुछ समझ लिया है।