पति की लंबी उम्र के लिए सुुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, नवविवाहिताओं में दिखा उत्साह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jun, 2019 01:17 PM

vat savitri fast for the long life of husband

वट सावित्री के अवसर पर फर्रुखाबाद में अपने पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिख रहा...

फर्रुखाबादः वट सावित्री के अवसर पर फर्रुखाबाद में अपने पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिख रहा है।
PunjabKesari
वट वृक्ष को आम, लीची सरीखे, मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियेन (हथ पंखा) से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी जाती है। जेयष्ठ मास के आमावस्या के दिन पड़ने वाले इस पर्व मे सुहागिन महिलाओं ने पुजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की बारह बार परिक्रमा की और फल फुल चढ़ाकर सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
PunjabKesari
व्रती महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस मांगकर लाई थी। जब से इस व्रत को सुहागिनें करती चली आ रही। वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा करती हैं।
PunjabKesari
कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। इस दिन महिलाएं सुबह से स्नान कर लेती हैं और सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार करती हैं।






 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!