कानपुर: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में हंगामा, 300 सपाइयों पर केस दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Oct, 2021 03:10 PM

uproar in cabinet minister satish mahana s office case against 300 sp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सपा नेता उनके कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान सतीश महाना से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थकों ने रोक दिया।...

कानपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सपा नेता उनके कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान सतीश महाना से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थकों ने रोक दिया। जिससे सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। भाजपा नेता की तहरीर पर 300 सपाइयों के खिलाफ चकेरी चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया है।  

बता दें कि  गांधी जयंती के अवसर पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे और सपा कार्यकर्ताओं को मिलने से रोक दिया जिससे सपाईं भड़ गए।  जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इस  दौरान पुलिस हल्का बल का भी प्रयोग कर लोगों को शान्त कराया। इस मामले में  पुलिस ने 300  सपा नेताओं पर केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!