Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jun, 2018 09:44 AM
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया। पुलिस ने फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के खिलाफ उत्तर थाने में मामला दर्ज किया है।
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड किया गया। पुलिस ने फोटो अपलोड करने वाले आरोपी के खिलाफ उत्तर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार हो यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीनेश शर्मा ने जैसे ही अपना फेसबुक खोला तभी उसपर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आपत्तिजनक फोटो दिखाई दिए। यह फोटो सौरभ नामक युवक द्वारा लिंक किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में शर्मा ने सौरभ और फेसबुक पेज बनाने वाले के खिलाफ बुधवार रात उत्तर थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।