UP: योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Jul, 2022 09:56 PM

up yogi government s big gift to employees da increased by 3 percent

उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को शुक्रवार को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों को शुक्रवार को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन फीसदी की बढोत्तरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस आशय की घोषणा शुक्रवार शाम की गयी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत एक जनवरी 22 से प्रभावी होंगी। इससे पहले राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 31 फीसदी थी जिसे अब 34 फीसदी कर दिया गया है।       

सीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया ‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31 प्रतिशत के स्थान पर 34 फीसदी करने का निर्णय लिया है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!