गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा की नई रणनीति, यूपी के कार्यकर्ता संभालेंगे कमान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Oct, 2022 12:53 PM

bjp s new strategy for gujarat elections up workers will take charge

यूपी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश से 163 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टीम गुजरात भेज रही हैं।

लखनऊ: यूपी बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए बताया कि साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश से 163 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टीम गुजरात भेज रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर-भारतीय वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने ये तरीका अपनाया है। 

यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और अशोक मोंगा की नियुक्ति
दरअसल,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात करने का फैसला किया है। इसी क्रम में भाजपा ने तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल को गुजरात में यूपी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रवासी प्रभारी बनाया है, जबकि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और अशोक मोंगा को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

गुजरात के 64 सीटों पर उत्तर भारतीय निर्णायक भूमिका में
आपको बता दे कि गुजरात के 33 जिलों के 64 विधानसभा सीटों पर उत्तर भारतीय निर्णायक भूमिका में हैं। इन विधानसभाओं में यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश से गए उत्तर भारतीयों की बड़ी आबादी निवास करती है। एक अनुमान के मुताबिक इन उत्तर भारतीयों की आबादी करीब 30 लाख है। ये दक्षिण गुजरात की 25 सीटों का परिणाम अकेले दम पर तय करने की स्थिति में हैं। भरूच, वलसाड, वापी, नवसारी, अंकलेश्वर, सूरत औद्योगिक नगरी वाले क्षेत्र इनके प्रभुत्व वाले हैं। भाजपा मानती है कि उत्तर-भारतीय बहुल वाले इन सीटों पर यूपी के नेताओं का असर होगा। इससे पार्टी को दक्षिण गुजरात की 20 से 25 सीटों पर जीत हासिल करने में मदद मिलेगी, साथ ही अन्य 50 सीटों पर वह बढ़त वाली स्थिति में आ सकती है।  

सीएम, दोनों डिप्टी सीएम के साथ ही 163 अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम तैयार
दरअसल भाजपा अपने मजबूत गढ़ को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती, पिछले विधानसभा में नरेंद्र मोदी के धुआंधार प्रचार के बाद भी भाजपा 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा में बमुश्किल 99 सीट जीत कर सत्ता हासिल कर पाई थी। भाजपा 2017 के विधानसभा में पटेल आंदोलन के वजह से उस समय सैकड़े में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसलिए भाजपा ने 2022 के अंत में होने वाले चुनाव को बड़े अंतर से जीतने के लिए रणनीति बनाई है। पार्टी ने यूपी के सभी जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मंगाई है। जो सबसे योग्य व अनुभवी है। इस सूची में यूपी के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम का भी नाम है।

महिला मोर्चा की भी तैनाती
इसके साथ ही यूपी से मंत्री स्मृति ईरानी और साध्वी निरंजन ज्योति को भी गुजरात की गुजरात चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में कार्यकर्ताओं को गुजरात भेजा जाएगा। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाएगा।

2017 में कुछ यूं था परिणाम 
2017 के विधानसभा में भाजपा को गुजरात में 182 में से 99 सीट मिली थी। कांग्रेस ने इस विधानसभा चुनाव में 2002 के बाद से अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 182 में से 78 जीती थी। वहीं NCP ने 1 सीट जीती थी, और भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 2 सीटें जीती थी, वहीं जिग्नेश मेवाणी ने निर्दलीय चुनाव जीता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!