Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 Apr, 2020 02:52 PM
कोराना वायरस से बचाव के लिए जारी किए गए लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बारबंकी जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां जिले के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला की डिलीवरी नार्मल हुई है और उसने 3 लड़की और
बाराबंकी: कोराना वायरस से बचाव के लिए जारी किए गए लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बारबंकी जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। जहां जिले के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला की डिलीवरी नार्मल हुई है और उसने 3 लड़की और 2 लड़कों को जन्म दिया है। मां और बच्चे सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला का 5 वर्ष में यह दूसरा प्रसव है।
जानकारी मुताबिक मामला बाराबंकी जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता 9 महीने की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से 2 बच्चों का वजन 1100 ग्राम है वहीं 2 का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। बताया जा रहा है कि महिला ने 28 सप्ताह में बच्चों को जन्म दिया है।